फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work is hampered due to non-formation of cluster

क्लस्टर न बनने से विकास कार्य हो रहा बाधित

Sun, 19 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Development work is hampered due to non-formation of cluster
जिले में ग्राम पंचायतों का क्लस्टर न बनने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। इसका कारण ग्राम सचिवों की संख्या में कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार ग्राम सचिवों को क्लस्टर आवंटित किया जाना है। आसपास के चार या पांच ग्राम पंचायत को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया जाना है। इनकी भौगोलिक सीमा लगती हो और आबादी भी 10 से 12 हजार के आसपास हो। इसका लाभ यह होगा कि संबंधित ग्राम सचिव अपने क्लस्टर के सभी ग्राम पंचायत में सप्ताह में कम से कम एक दिन जरूर पहुंच सकेगा। इससे विकास की जो वास्तविक अवधारणा है वह फलीभूत हो सकेगी। अभी तक यह होता था कि ग्राम पंचायत तो अभी भी एक ग्राम सचिव को कई- कई आवंटित की जाती है। लेकिन कोई एक कोने पर है तो दूसरा दूसरे कोने पर। इससे ग्राम सचिव को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में काफी परेशानी होती है। क्लस्टर बन जाने से यह परेशानी दूर होगी और वह अपने कार्यस्थल पर सुगमता से पहुंच सकते हैं। इसका सबसे अधिक लाभ यह होगा कि ग्राम पंचायत सचिवों की संख्या में कमी का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। अभी तक ग्राम सचिवों के हर ग्राम पंचायतों तक न पहुंचने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। जिले में वर्तमान में आठ सौ नौ ग्राम पंचायत हैं जिनके सापेक्ष मात्र एक सौ 58 ग्राम सचिव ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed