फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development of Vindhya Dham will boost tourism

विंध्यधाम के विकास से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Development of Vindhya Dham will boost tourism
विंध्याचल। विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि विंध्यक्षेत्र का विकास अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर कराया जाएगा। तीर्थ स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने आस्था धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। वाराणसी से सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद न्यू वीआईपी मार्ग होते हुए गर्भ गृह में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन-पूजन किया। दर्शन कर बाहर आने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माता के दरबार में अलग तरह की अनुभूति होती है। विंध्य कारिडोर योजना के संबंध में बताया कि धार्मिक तीर्थ स्थलों का सबसे बड़ा केंद्र विंध्यवासिनी धाम है। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हुआ है, उसी तरह यहां का भी विकास कराया जाएगा। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, भाजपा नेता विष्णु सोनकर, हर्षित खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed