फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Details of election expenses sought from the candidates

Mirzapur News: प्रत्याशियों से मांगा गया चुनाव खर्च का विवरण

Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Details of election expenses sought from the candidates
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा उपचुनाव व जिले में स्थित सभी चार निकायोंं में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही इन चुनावों में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों से खर्च की जानकारी मांगे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव में भागीदारी करने वाले प्रत्याशियों से निर्धारित समय में चुनाव में हुए खर्च का विवरण इस संबंध में बनाई गई समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

छानबे विधानसभा उपचुनाव में मतदान बीते 10 मई तथा निकाय चुनाव में 11 मई को मतदान हुआ था। छानबे विधानसभा उपचुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में अपना दल एस की रिंकी कोल विजयी रहीं। अब सभी आठ प्रत्याशियोंं से 30 दिन के अंदर चुनाव में खर्च की गई धनराशि का विवरण प्रस्तुुत करने को कहा गया है। इसी प्रकार जिले के चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 37 व वार्ड सभासद के लिए 526 प्रत्याशी मैदान में थे। इन लोगों को भी 90 दिन के अंदर चुनाव में हुए खर्च का विवरण आय व्यय निगरानी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। समिति की अध्यक्ष मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान समय-समय पर व्यय पंजिका का समिति से निरीक्षण कराया। अब निर्धारित समय के अंदर प्रत्याशियों को संपूर्ण खर्च का विवरण प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed