फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Derived from the fanfare of Lord Jagannath Rath Yatra

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Thu, 07 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Derived from the fanfare of Lord Jagannath Rath Yatra
नगर में बुधवार को निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में शामिल भक्तजन। - फोटो : mirzapur
आषाढ़ द्वितीया को भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलदाऊ की रथयात्रा श्रद्धाभाव से निकाली गई। फूलों से सुसज्ज्ति रथ पर विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी का दर्शन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे के साथ निकली रथयात्रा पर छतों से पुष्पों वर्षा की जा रही थी, वहीं भगवान के रथ को खींचने में भक्तों के बीच होड़ मची रही।
विज्ञापन


बुधवार को रथयात्रा के पूर्व सुबह भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन-पाठ किया गया। तत्पश्चात् गजियाटोला स्थित मंदिर से सुसज्ज्ति रथ से श्री जगन्नाथ भगवान, बहन सुभद्रा व बलदाऊ को नगर के त्रिमोहानी चौराहे पर लाया गया, जहां भगवान ने विश्राम की मुद्रा में भक्तों को दर्शन दिया। सांयकाल नगर भ्रमण के पूर्व भगवान की विशेष बटूक आरती रामानंद तिवारी द्वारा की गई, जिसमें मंदिर के ट्रस्टीगणाें के साथ भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह, राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, डा. नीरज त्रिपाठी शामिल रहे। रथयात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए गजियाटोला स्थित मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन


रथयात्रा का रथ खींचने व दर्शन के लिए भक्त लालायित रहे। रथायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भक्तों के घंटा-घड़ियाल, शंख व गगनभेदी जयघोष से इलाके गुंजायमान रहे। ट्रस्टी राकेश कुमार गुप्त और संयोजक सुशील मुसद्दी ने आभार जताया। इस दौरान श्याम बिहारी खंडेलवाल, विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल, धीरेंद्र बहादुर सिंह, ललित मोहन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उधर, कछवां नगर पंचायत कछवां के शंकरपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा मंदिर से निकलकर थाना चौराहा, दर्जियान वार्ड होते हुए पुन: मंदिर पहुंचा, जहां पूजन-अर्चन के उपरंात रथयात्रा समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed