{"_id":"672a38beee333ffe77019bda","slug":"deputy-cm-brijesh-pathak-targeted-the-opposition-parties-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, कांग्रेस में राहुल व सपा में अखिलेश के बाद कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, कांग्रेस में राहुल व सपा में अखिलेश के बाद कौन
Tue, 05 Nov 2024 08:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:54 PM IST
सार
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मिर्जापुर के पड़री में कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों में वर्तमान नेताओं के बाद कौन है? साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास को गिनाते हुए कहा कि यूपी में विकास हो रहा है और बीजेपी में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिर्जापुर स्थित पड़री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने भाषण में सवाल खड़ा किया कि कांग्रेस में राहुल के बाद कौन और सपा में अखिलेश के बाद कौन होगा। भाजपा के शासनकाल में माफियाराज का खात्मा हुआ। नई यूपी में चार लाख करोड़ का हुआ ग्लोबल कांट्रैक्ट साइन हुआ।
विज्ञापन
सेमी कंडक्टर निर्माण का हब बनेगा यूपी। उन्होंने कहा कि देश के 65 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण यूपी में हो रहा है। कहा कि भाजपा देश की एक मात्र लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें पार्टी का आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनता है। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा उपचुनाव प्रचंड बहुमत से जीत रही है।
विज्ञापन
मतदान की तिथि बढ़ाए जाने पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे सदैव से ही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं। संजय निषाद के बारे में कहा कि वे पूरी तरह से एनडीए के साथ है। इसी प्रकार संतो के बारे में की गई टिप्पणी पर कहा कि साधु संत हमारे समाज के अंग हैं और सम्माननीय हैं।
विज्ञापन