{"_id":"6492bcade2c72f0eae05de88","slug":"deputy-cm-brijesh-pathak-in-mirzapur-said-on-rahul-gandhi-his-words-have-no-importance-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में डिप्टी CM बृजेश पाठक: राहुल गांधी पर बोले- 'उनकी बातों का कोई महत्व नहीं वो विदेश जाकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में डिप्टी CM बृजेश पाठक: राहुल गांधी पर बोले- 'उनकी बातों का कोई महत्व नहीं वो विदेश जाकर...
Wed, 21 Jun 2023 02:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:32 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बुधवार को मिर्जापुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही राहुल गांधी के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर बोले...
विज्ञापन
मिर्जापुर में डिप्टी CM बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जिले में केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सभी से इस बार भी कमल खिलाने का आग्रह किया। साथ ही राहुल गांधी के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। वह विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: कमरे में मिला सैलून कर्मी का शव, मौके पर पुलिस, छानबीन में हुए कई बड़े खुलासे
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिछली बार से अधिक इस बार सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जहां तक बात है तो 80 की 80 सीटें भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यों को बताते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश से गुंडई, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं, या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। जो बचे हैं वे जेल के अंदर हैं। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया। जनसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य थे।
विज्ञापन