फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deputy Chief Minister keshav prasad visited Maa Vindhyavasini  I have come to worship not to do politics in mirzapur

मिर्जापुर: उप मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, बोले- मां के दर्शन करने आया हूं, राजनीति करने नहीं

Fri, 15 Oct 2021 01:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Oct 2021 01:34 AM IST
सार

मिर्जापुर के गड़ौली कम्हरिया गांव में ओएस बालकुंदन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister keshav prasad visited Maa Vindhyavasini  I have come to worship not to do politics in mirzapur
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद हवन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस अवसर पर किसान आंदोलन के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने सधे शब्दों में कहा कि यहां मां के दर्शन करने आए हैं, राजनीति करने नहीं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री नियत समय से पौने दो घंटे देरी से पहुंचे। उनका नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने स्वागत किया। इसके बाद वह नगर विधायक के होटल पहुंचे, वहां कुछ देर विश्राम के बाद मां के दर्शन करने निकल पड़े। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने हवन कुंड में आहुति दी।
विज्ञापन


'बचपन से भक्ति करता आ रहा हूं'
इस बीच पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी का बचपन से भक्ति करता आ रहा हूं, आज दर्शन के लिए आया हूं। उसी आस्था और शक्ति से प्रदेश की ओर प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मां से कामना की है कि देश-प्रदेश में खुशहाली व सुशासन कायम रहे और फिर से मां के आशीर्वाद, जनता जनार्दन की कृपा व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सरकार में आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास का नया स्वरूप उत्तर प्रदेश को दिख रहा है। चाहे मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर हो या प्रदेश में अन्य कोई स्थान हो। ऐसे अच्छे काम लगातार होते रहे यही मां से कामना है व प्रार्थना है। लखीमपुर खीरी के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के दरबार में आता हूं तो राजनीतिक बातों को नहीं करता। यहां मां के दर्शन करने आए हैं। राजनीति करने नहीं। यह जरूर कहा कि प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य थे।

इस दौरान 20 मिनट तक उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में रुककर पूजन अर्चन किया।  पुराने वीआईपी मार्ग पर बैरियर के पास उप मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जगदीश सिंह पटेल, राकेश शुक्ला, मणि शंकर मिश्रा आदि ने किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र के साथ माला पहनाई। उपमुख्य मंत्री ने  कहा कि बचपन से ही उनकी आस्था मां विंध्यवासिनी में रही है, आज मां के बुलावे पर उनका दर्शन पूजन करने आया हूं। मां की असीम कृपा और शक्ति से ही वे आज जनता की सेवा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed