फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come today and hold a review meeting.

Mirzapur News: उपमुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे, करेंगे समीक्षा बैठक

Sat, 06 Dec 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come today and hold a review meeting.
केशव मौर्या... सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले में आएंगे। वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। वे लखनऊ से सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वे 12: 15 बजे अष्टभुजा स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। वे कुछ परियोजनाओंं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैंं। दोपहर 2:15 बजे वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के आने से पहले विंध्याचल में चला जांच अभियान

मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के शनिवार को विंंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी सोमेन बर्मा ने मां विध्यवासिनी मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस बल, एंटी सेबोटाज टीम व डॉग स्क्वाड के साथ जांच अभियान चलाया। ड्रोन से विंध्यधाम, गंगा के किनारे अवस्थित विभिन्न घाटों, श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, मेला क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों, मां अष्टभुजा व कालीखोह, रोप-वे सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को निर्देशित किया कि धाम परिसर के आस-पास स्थित दुकानदारों को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। दुकानदारों से कहा कि धाम के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई पड़े है तो तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन




500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, होगा रूट डायवर्जन

मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन पर पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है। पुलिस लाइन से कार से उप मुख्यमंत्री अष्टभुजा डाक बंगला जाएंगे। पुलिस लाइन से भरुहना, राबर्ट्सगंज तिराहा, बथुआ होेते हुए विंध्याचल जाएंगे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से 12 बजे रवाना होगा। उस समय पुलिस लाइन से पहले रमईपट्टी मार्ग पर वाहनों को रोका जाएगा। विंध्याचल से वापस आते समय भी वाहनों को रोका जाएगा। बीच में वाहनों को आवागमन होगा। सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed