{"_id":"6560ec036488f4b92309ed08","slug":"deployment-of-inspector-suspended-in-robbery-case-again-sent-to-police-line-after-being-in-trouble-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8891-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लूटकांड में निलंबित निरीक्षक की तैनाती, किरकिरी होने पर फिर पुलिस लाइन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लूटकांड में निलंबित निरीक्षक की तैनाती, किरकिरी होने पर फिर पुलिस लाइन भेजा
विज्ञापन
कैश वैन लूटकांड मामले में निलंबित चल रहे पूर्व कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी को बृहस्पतिवार की रात जारी हुई सूची में तैनाती देते हुए एसपी ने अपना जनसंपर्क अधिकारी बना दिया। नई तैनाती पर सवाल उठने लगा तो फिर शुक्रवार की सुबह वेंकटेश तिवारी को लाइन में भेज दिया गया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के बाहर 12 सितंबर को कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश 35 लाख रुपये लूट ले गए थे। मामले में कटरा कोतवाल रहे वेंकटेश तिवारी, डंकीनगंज चौकी प्रभारी समेत चार लोगों को निलंबित किया गया था। इसके बाद सीओ सिटी रहे परमानंद कुशवाहा को भी निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय अटैच कर दिया गया। इस मामले में पुलिस दो माह से अधिक समय के बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। न तो किसी की बहाली हो सकी है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी स्थानांतरण सूची में पूर्व कटरा कोतवाल निरीक्षक वेंकटेश तिवारी को पुलिस लाइन से जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक बना दिया गया। इसके बाद जब लूटकांड खुलासे से पहले नई तैनाती के पर सवाल उठने लगा तो शुक्रवार की सुबह निरीक्षक वेंकटेश की तैनाती तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस मामले की हर ओर चर्चा हो रही है।
नौ थानाध्यक्ष बदलाए, कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
विंध्याचल, अदलहाट, मड़िहान, चुनार व देहात के प्रभारी बदलाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बृहस्पतिवार की रात को जिले के नौ थानों के प्रभारियों को बदलने के साथ कई निरीक्षक और उप निरीक्षक के कार्य क्षेत में बदलाव किया है। कुछ थाना प्रभारियों का लोकसभा चुनाव के चलते दूसरे जिले में स्थानांतरण होने के बाद पद खाली था। पुलिस अधीक्षक ने खाली थानों पर नए प्रभारी की तैनाती करने के साथ ही लंबे समय से थानों पर जमे लोगों को हटाकर नया प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक अजय कुमार सेठ को पुलिस लाइन से कटरा कोतवाली का प्रभारी, कटरा कोतवाल शिवशंकर सिंह को प्रभारी एएचटीयू, उप निरीक्षक दयाशंकर ओझा को चौकी विंध्य धाम से थानाध्यक्ष विंध्याचल, विंध्याचल कोतवाल अरविन्द कुमार मिश्र को प्रभारी आयोग सेल, थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव को देहात कोतवाल, देहात कोतवाल शैलेष कुमार राय को प्रभारी डॉयल-112 प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक संजीत बहादुर सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक चुनार से थानाध्यक्ष कछवां बनाया।
थानाध्यक्ष कछवां रविंद्र भूषण मौर्या को अदलहाट थाना प्रभारी, प्रभारी आयोग सेल नरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष चुनार, निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल को पुलिस लाइन्स से थानध्यक्ष राजगढ़, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को पुलिस लाइन्स से थानाध्यक्ष मड़िहान बनाया। निरीक्षक रामसरीख गौतम को पुलिस लाइन्स से थानाध्यक्ष संतनगर, थानाध्यक्ष संतनगर समर बहादुर को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी सर्विलांस सेल, निरीक्ष्ज्ञक ओम नरायण सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल बनाया गया। निरीक्षक प्रेमशंकर तिवारी को प्रभारी वीआईपी सेल, अरविन्द कुमार पाण्डेय को अपराध शाखा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, सूर्य प्रकाश यादव को प्रभारी जनशिकायत सेल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, राजेश कुमार मिश्र को अतिरिक्त अतिरिक्त निरीक्षक चुनार, सत्येन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त निरीक्षक अदलहाट, सत्य प्रकाश यादव को अतिरिक्त निरीक्षक जिगना, अभय कुमार सिंह को जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक, अंजनी कुमार राय को अपराध शाखा विवेचना सेल, अजय कुमार सिंह को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, श्रीकांत पांडेय को प्रभारी विंध्य धाम सुरक्षा, कमल टावरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक मड़िहान बनाया गया।