फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dense fog limited speed, vehicles kept crawling with headlights on

Mirzapur News: घने कोहरे ने थामी रफ्तार, हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन

Fri, 24 Jan 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dense fog limited speed, vehicles kept crawling with headlights on
मिर्जापुर। तीन दिनों तक तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिले के कई इलाकों में तो दृश्यता शून्य रही। ऐसे में वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। वहीं, दिन में भी बीच-बीच में बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में खास असर ही पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को रात से ही जिले के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाने लगा था। बृहस्पतिवार को सुबह होते-होते घने कोहरे की चादर तन गई थी। कई इलाकों में लोगों को रास्ता भी नहीं दिख रहा था। सुबह खेतों की ओर निकले किसान मौसम का मिजाज देखकर चिंतित हो गए। वहीं, हाईवे और सड़कों पर वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते रहे। नौ बजे के बाद कोहरा छटने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed