फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dengue ward reopened after being closed for five days

Mirzapur News: पांच दिन बंद रहने के बाद फिर खुला डेंगू वार्ड

Fri, 25 Oct 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue ward reopened after being closed for five days
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में बने डेंगू वार्ड मरीजों की संख्या घटने के बाद उसे बंद कर दिया गया था, परंतु अचानक डेंगू के मरीज बढ़ने पर वार्ड को फिर खोल दिया गया है। इस समय डेंगू के मरीजों के चलते 18 बेड का वार्ड फुल चल रहा है। चार से पांच मरीज हर दिन आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए दो वार्ड संचालित थे। एक छह बेड का वार्ड था। मरीज बढ़ने पर सात सितंबर को 18 बेड का नया वार्ड खोला किया गया। जहां 12 अक्तूबर तक डेंगू के 115 मरीज भर्ती हुए। मरीजों की संख्या कम होने पर 18 बेड के वार्ड को बंद कर दिया गया था। 12 अक्तूबर को वार्ड बंद होने के बाद सिर्फ छह बेड का वार्ड संचालित था। जहां एक-दो मरीज भर्ती हो रहे थे। इस बीच 17 अक्तूबर को अचानक डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गई। 17 अक्तूबर को नौ, 18 को चार, 19 को तीन, 20 को पांच, 21 को पांच, 22 को चार, 23 को सात, 24 अक्तूबर को तीन मरीज भर्ती किए गए। इस समय वार्ड में सभी बेड फुल हैं। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। डाॅक्टरों का कहना था कि ठंड शुरू होने पर डेंगू के मरीज घटेंगे, परंतु डेंगू के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सुनील सिंह ने बताया कि पहले कुछ दिन पर बारिश हो रही थी तो डेंगू के मरीज कम आए। इधर कई दिन से बारिश न होने पर डेंगू के मच्छर पानी में पनप गए। इसलिए मरीज बढ़ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मरीज घटने पर डेंगू वार्ड को बंद किया गया था। मरीज बढ़ने पर डेंगू वार्ड को फिर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed