फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dengue prevention and repair of roads

डेंगू की रोकथाम और सड़कों की हो मरम्मत

Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue prevention and repair of roads
डेंगू के रोकथाम के लिए सफाई के साथ ही दवा का छिड़काव व ईद-मिलादुन्नवी (बारावफात) के मद्देनजर इमामबाड़ा से नटवीर चैराहा तक जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत कराने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर सपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने सबरी से पुतलीघर तक खोदी गई सड़क की मरम्मत, शुक्लहा अवैध मादक पदार्थों के बिक्री पर रोक लगाने, सीखड़, मझवां, कोन, छानबे आदि क्षेत्रों के गांवों के बाढ़ की वजह से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मांगें नहीं पूरी हुई तो समाजवादी पार्टी के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सड़के गड्ढा युक्त हो गई है। गंगा में आई बाढ़ की वजह से किसानों का फसल नष्ट हो गई। उनको मुआवजा दिया जाए। शुक्लहा तिराहे पर रात 10 बजे के बाद से अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। ऐसे असामाजिक लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अशोक यादव, दामोदर मौर्या, सुनील पाण्डेय, बलराम यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, चन्दन यादव, नागेन्द्र तिवारी, घनश्याम साहू, फैजान खान व शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed