फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration of villagers at Chhanbe block headquarters demanding housing

Mirzapur News: आवास की मांग को लेकर ग्रामीणों का छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at Chhanbe block headquarters demanding housing
जिगना। छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरहाखुर्द के देवरी मुतलिके गौरा गांव के ग्रामीणों ने आवास दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ को अपनी मांग का पत्रक सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि गांव में जिन अधिकारियों को सर्वे के लिए लगाया गया है। वे जिम्मेदारी का घर बैठे पालन कर रहे हैं। पात्र होने के बावजूद लाभार्थियों का नाम सूची में नहीं डाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे के लिए प्रधान व सचिव मौके पर किसी के दरवाजे नहीं जा रहे हैं। किसी दूसरे को भेज कर सर्वे के नाम पर घर बैठे कोरम पूरा किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दातादीन, रविशंकर, गौरीशंकर, कुसुम देवी, संगीता, निर्मलादेवी, सोनी, गीता, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed