{"_id":"5f63a6f98ebc3e78d56050bc","slug":"demonstration-of-unemployed-against-the-government-mirzapur-news-vns547781034","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ बेरोजगारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ बेरोजगारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। रोजगार न मिलने से परेशान युवाओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। बेरोजगारी दिवस मनाए जाने का माहौल पिछले चार पांच दिनों से बन रहा था। युवा सोशल मीडिया पर बेराजागारी दिवस मनाए जाने को लेकर लामबंद हो रहे थे। इसमें कांग्रेस, सपा व अन्य दलों को भी बेराजागार युवाओं का समर्थन मिल रहा था। बुधवार की रात को युवा बेरोजगार युवाओं से गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही लोगों से फेसबुक पर बेरोजागारी के प्रोफाइल का लोगों लगाने का अनुरोध किया। इस पर युवाओं ने अपने प्रोफोइल पर लोग लगाया। पूरा फेसबुक बेराजागारी के आक्रोश संबंधी पोस्ट से पट गया था।
जनपद के प्रतियोगी छात्रों ने राजपुर आमघाट गड़बड़ा धाम के मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। इस अवसर पर बेरोजगार छात्रों ने खाट पंचायत आयोजित कर चौपाल लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने पंचवर्षीय, संविदाकरण, निजीकरण रोजगार के लिए चेतावनी और परीक्षाओं का विलंब आयोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और संविदा के काले कानून को वापस लेने की सरकार से मांग की।
आयुष सिंह ने कहाकि देशभर में बेरोजगारी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। सरकार ने उसे रोकने के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जिस का प्रतिफल है कि आज पूरे देश का नौजवान सड़क पर उतरकर बिना किसी संगठन बिना किसी पार्टी के अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। कहाकि सारी भर्ती परीक्षाओं पर लगी रोक को तत्काल खत्म करके परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। तय समय में परीक्षाएं पूरी हो। कहा कोविड-19 के आपातकाल में जब सरकारी कर्मचारियों ने अपने उत्कृष्ट सेवा का उदाहरण पेश किया। ऐसे समय में हर पेशे में बेवजह निजी करण की कोशिशें सरकार के पूंजीपति रवैये को प्रदर्शित कर रही है। कहाकि यह सरकार रोजगार विरोधी है। इस अवसर पर प्रतीक पांडेय, गिरीश पांडे, आयुष सिंह प्रिन्स अहमद, हर्षित दुबे, शिवम वर्मा ,आयुष राज यादव, अमन राज यादव, गौरव मिश्रा, ज्ञानेंद्र दुबे ,आशीष यादव ,बेटू दुबे, धर्मेश दुबे, गौतम कुमार बिंद, सूरज यादव, विशाल त्रिपाठी राहुल पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला महासचिव अभय यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा साथियों गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संकटमोचन पर भीख मांग कर बेरोजगार दिवस मनाया। अभय यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को छह वर्ष के करीब हो गए हैं, पर चुनाव पूर्व किए गए वादे पूरे नहीं हुए। सरकार युवाओं से किया वादा भूल गई है। युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं हुआ। उल्टा सरकार देश के किसानों, नौजवानों के हाथ में थाली पकड़वाने का काम किया है। सोचने वाली बात है की आज देश की अर्थव्यवस्था धनात्मक स्थिति में आ गई है। इस अवसर पर दीपक मौर्य, उपेंद्र तिवारी, लकी यादव, शमीम अहमद, पीयूष यादव, जय मंगल यादव, गौरव केसरी, निक्की, उमर, प्रियांशु ओझा, आनंद यादव, संजय यादव, रवि यादव आदि रहे।
समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के निवर्तमान जिला सचिव खालिद शमीम के नेतृत्व में गुरुवार को युवाओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिट्टी का केक काटकर और जूता पालिस कर बेराजगारी दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहाकि कहा कि2014 लोकसभा चुनाव के पूर्व पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार बनते ही देश में प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे, पर युवाओं को रोजगार का अवसर नहीं मिल सका। पढ़ने लिखने के बाद नौकरी ना पाकर हताश बैठे हैं। अपने हक, जरूरत की मांग उठाते हैं तो पुलिस के द्वारा डंडा और लाठियां लाठीया ही मिलती है। एक पिछले भाषण में उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को पकोड़े तलने चाहिए। इस अवसर पर मो.अकरम, अंकित चौरसिया, आनंद यादव, गौरव केशरी, श्याम अचल यादव, तारिक़, सोनू चौहान, अनस, गोपाल, इफ्तेखार, फैजल राशिद, अमन आदि रहे।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीश मिश्रा उर्फ बेटू के नेतृत्व में युुवाओं ने बरियाघाट पर काली पट्टी बांध कर अपनी डिग्री की प्रतियां जलाकर केंद्र और प्रदेश सरकार विरोध करते हुए बेरोजागारी दिवस मनाया। प्रवीश मिश्रा ने कहाकि भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर पूर्णत: विफल हो गई है। युवा सरकार के विरोध में आ गए है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान खान ने कहाकि देश व प्रदेश के युवाओं के साथ सरकार छलावा कर रही है। रोजगार न देकर उनको भविष्य खराब कर रही है। इस अवसर पर शिवराज, विराट दुुबे, गोलू दुबे, नितिन मिश्रा, प्रांजल, अतुल, गौरव, आदर्श, हिमांशु आदि रहे।