फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstrated investigation of adulterated foods

मिलावटी खाद्य पदार्थ की जांच का किया प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated investigation of adulterated foods
मिर्जापुर। विज्ञान दिवस पर आवास विकास कालोनी में जिला विज्ञान क्लब की ओर से विद्यालयों में मिलावटी खाद्य पदार्थो की जांच की जानकारी दी। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के कैंप कार्यालय में सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी, सर सीवी रमन के इनूवेशन पर निबंध, खाद्यपदार्थ में मिलावट की जांच का प्रायोगिक प्रदर्शन करने साथ बाल वैज्ञानिकों द्वारा लाए गए पदार्थों की जांच कार्यशाला के मुख्य अतिथि सेवानिवृत जीवविज्ञानी गुलाब चंद तिवारी रहे। जिला विज्ञान क्लब समन्यवक एवं भौतिकी प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ने सर सीवी रमन के रमन इफेक्ट के प्रकाश के प्रकीर्ण एन के सिद्धांत को समझाते हुए इन्नोवेशन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने घरों से लाए हुए खाद्य पदार्थ जैसे मरीच लवंग, इलायची, हींग, सरसों के तेल, खोवा, की जांच जिला समन्वयक के दिशा निर्देशन में किया। नव प्रवर्तक जयप्रकाश बिंद ने नवप्रवर्तन की जानकारी दी। समापन में विज्ञान प्रश्न प्रश्नोत्तरी में प्रियांशु सोनी, मानस जयसवाल प्रथम स्थान पर, विनायक मिश्रा एवं अभिषेक रायद्वितीय स्थान पर, पंकज सिंह तृतीय एवं अलीशा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रकाशित विज्ञान की बहुमूल्य पुस्तकें प्रदान की गई। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सिंह प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय, अली शिवा, उपासना दुबे तृतीय तथा आसानी सरकार चतुर्थ घोषित किए गए तथा इन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त मिलावट की जांच की प्रश्नोत्तरी में विनायक मिश्रा एवं सुनील पटेल को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालय भगेसर विकास क्षेत्र पहाड़ी में रविवार को विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राघव द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि श्यामधर तिवारी के द्वारा ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष साधु, सदस्य मनीष पांडेय, श्यामधर तिवारी, राजन अवस्थी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी और अंशुमान द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed