फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   demanding

बारिश से गिरे मकान के निवासियों को सहायता की दरकार

Mon, 07 Oct 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
demanding
मड़िहान। बरसात में गिरे रिहायसी मकान पीड़ितों को सहायता की दरकार है। लगातार एक पखवाड़े से हो रही बारिश व बाढ़ से तहसील क्षेत्र में 77 गांव के लोग अधिक प्रभावित हुए। हालांकि मकान गिरने का सिलसिला जारी है। बारिश के कहर से अब तक 197 कच्चे मकान की कमजोर दीवारें गिर चुकी हैं। कुछ ऐसे भी मकान हैं जो जमींदोज होने की कगार पर हैं। कई परिवार के लोग अपना आशियाना छोड़कर दूसरे के घरों में शरण लिए हैं। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार दैवी आपदा योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को आंशिक लाभ से संतोष करना पड़ेगा। तहसीलदार कार्यालय में अनुदान देने की सूची तैयार की जा रही है। पीड़ितों का मानना है कि जर्जर हो चुके घर रहने लायक नहीं है। किसी भी समय टेढ़ी दीवाल गिरने की संभावना बनी है। इस सम्बन्ध में एसडीएम विमल कुमार दूबे ने कहा कि रिहायशी घरों की सम्पूर्ण क्षति हुई होगी तो जांच कर पीड़ितों को सम्पूर्ण लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed