फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to build barrage on Jargo River

Mirzapur News: जरगो नदी पर बैराज बनाने की मांग

Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to build barrage on Jargo River
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राजगढ़ एवं मड़िहान क्षेत्र में सूखे की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने पहाड़ी विकास खंड के सिंधौरा ग्राम के आसपास निर्धारित क्षमता के पंपों से पानी लेकर सक्तेशगढ़ के पास सिद्धनाथ दरी के नीचे जरगो नदी पर बैराज अथवा बांध बनवाकर इसके माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जिले के अत्यंत उपजाऊ पठारी क्षेत्र के राजगढ़ एवं मड़िहान विकास खंड में सिंचाई के लिए धनरौल बांध के तहत घाघर कैनाल है, किंतु कमांड बढ़ने के कारण जब धनरौल बांध से जलापूर्ति में कठिनाई होने लगी, तब सोन नदी पर लिफ्ट कैनाल बनाकर इस क्षेत्र की सिंचाई की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया। पत्र में केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया है कि राजगढ़ एवं मड़िहान क्षेत्र में सूखे की समस्या के समाधान के लिए गंगा नदी में विकास खंड पहाड़ी के सिंधौरा ग्राम के आसपास निर्धारित क्षमता के पंपों से पानी लेकर सक्तेशगढ़ के पास सिद्धनाथ दरी के नीचे जरगो नदी पर बैराज अथवा बांध बनाकर इसमें पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने निर्धारित क्षमता के पंपाें से पानी लेकर घाघर मुख्य कैनाल में पानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नि:शुल्क चिकित्सा वाहन के जरिए 14 दिन में 2041 मरीजों का उनके घर के पास इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed