{"_id":"60bd16f7fa0cab50b53011b1","slug":"demand-money-by-fake-facebook-id-of-mirzapur-city-bjp-mla-ratnakar-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: भाजपा विधायक ने पूछा- 'कितना है अकाउंट में, 25000 फोन-पे करो', जानें क्या हुआ फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: भाजपा विधायक ने पूछा- 'कितना है अकाउंट में, 25000 फोन-पे करो', जानें क्या हुआ फिर...
Mon, 07 Jun 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:11 AM IST
सार
किसी ने विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगे जिस पर उस व्यक्ति को शक हुआ तो उसने विधायक को फोनकर कर पूछा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
भाजपा विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगा पैसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार मिर्जापुर जिले के नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से मदद के नाम पर पैसे मांगे गए। यह बात जब विधायक को पता चली तो सोशल मीडिया सहित उन्होंने मीडिया के सभी माध्यमों से आईडी को फर्जी बताया और सभी से किसी प्रकार का लेन-देन न करने की अपील की। साथ ही पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और एएसपी संजय वर्मा से इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विधायक रत्नाकर मिश्र के पास उनके किसी जानने वाले का फोन आया कि आपको पैसों की जरूरत है क्या? फोन करने वाले ने बताया कि विधायक के नाम से फेसबुक पेज पर पहले हालचाल और फिर अकाउंट बंद होने और जरूरत की बात कहकर पैसे मांगे गए। पहले पूछा कि अकॉउंट में कितना है? फिर 25 हजार रुपये फोन-पे करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उक्त व्यक्ति को शक हुआ तो उसने सीधे विधायक को फोन लगा दिया। उन्होंने ऐसे किसी मामले से इनकार कर दिया। कुछ देर में कुछ और लोगों ने फ्रैंड रिक्वेस्ट व पैसे मांगने की सूचना फोन पर दी। विधायक ने आनन-फानन सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से फर्जी आईडी के प्रति सभी को आगाह किया। साथ ही इस मामले से एसपी से शिकायत की।