फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for removal of employment servant, workers demonstrated

रोजगार सेवक को हटाने की मांग, श्रमिको ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of employment servant, workers demonstrated
जिगना। ग्राम रोजगार सेवक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नीबी गहरवार निवासी मनरेगा मजदूरों ने बृहस्पतिवार को छानबे ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपकर रोजगार सेवक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माधुरी सोनकर की अगुवाई में ब्लाक पहुंचे श्रमिकों ने कहा मनरेगा से इन दिनों गांव में दो परियोजना चल रही है। एक की देखरेख रोजगार सेवक तथा दूसरे पर महिला मेठ कर रही है। आरोप है कि महिला मेठ के पहुंचने से पहले रोजगार सेवक खुद हाजिरी ले रहा है। इस मनमानी से कई मजदूर काम करने के बावजूद दो से तीन दिन गैरहाजिर कर दिए जा रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने कहा मौके पर तकनीकी सहायक को भेज कर जांच कराई जाएगी। मामला सही पाया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संयोगिता, चंद्रकला, शिव कुमारी, उषादेवी, धनराजी, उर्मिला, सुरमा, मंगरा, नैपाली बाबा, राजाबाबू, लालमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed