{"_id":"6a1f35156bd59df8f80eb570","slug":"demand-for-laying-of-new-railway-line-between-chunar-junction-and-rajatalab-via-adalpura-or-shahanshahpur-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154672-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चुनार जंक्शन से राजातालाब के बीच अदलपुरा अथवा शहंशाहपुर में नई रेल लाइन बिछाई जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चुनार जंक्शन से राजातालाब के बीच अदलपुरा अथवा शहंशाहपुर में नई रेल लाइन बिछाई जाने की मांग
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक की वाराणसी में सांसदों के साथ हुई बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक की वाराणसी में सांसदों के साथ हुई बैठक में मिर्जापुर के सांसद प्रतिनिधि डॉ. एसपी पटेल ने कई मुद्दों को उठाया। अपना दल एस चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय सचिव ने चुनार जंक्शन से राजातालाब तक नई रेलवे लाइन का निर्माण का मुद्दा उठाया। बताया कि सोनभद्र के अंतर्गत आने वाले रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, अनपरा एवं सिंगरौली क्षेत्र से वाराणसी जाने वाली सभी ट्रेनें चुनार जंक्शन से होकर गुजरती हैं। वर्तमान में चुनार स्टेशन के बाद नारायणपुर, जीवनाथपुर, वाराणसी सिटी होते हुए वाराणसी कैंट स्टेशन तक शहर के पूर्वी छोर से प्रवेश करना पड़ता है। इससे यात्रा में दूरी एवं समय दोनों अधिक लगते हैं। यदि चुनार रेलवे जंक्शन से राजातालाब स्टेशन के मध्य अदलपुरा अथवा शहंशाहपुर क्षेत्र में एक नई रेलवे लाइन एवं स्टेशन का निर्माण कर सीधे वाराणसी के पश्चिमी छोर से संपर्क स्थापित किया जाए, तो दूरी एवं समय में कमी आएगी। गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक मालवीय पुल पर रेल यातायात का भार भी कम होगा। चुनार जंक्शन से राजातालाब तक नई रेलवे लाइन का निर्माण जनहित में आवश्यक है। कटका रेलवे स्टेशन के समीप संपर्क संख्या-23 को यार्ड विस्तार के कारण बंद कर दिया गया है। इस स्थान से कटका बाजार व आस-पास के दर्जनों गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट जाते हैं। साथ ही रेलवे लाइन के दक्षिणी क्षेत्र के अनेक गांवों से छात्र-छात्राएं व आम जनता प्रतिदिन इसी मार्ग से रेलवे लाइन पार कर विद्यालय व बाजार आते-जाते हैं। वर्तमान में रेलखंड पर हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन होने से दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ गई है। अनेक दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। इस संबंध में पूर्व में कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। अंडर पास बनाया जाए। निगतपुर-कटका रेलवे स्टेशन के मध्य बन रहे अंडर पास के पास दक्षिण दिशा की ओर संपर्क मार्ग की आवश्यकता है।