फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for honorarium for those taking skill development training

Mirzapur News: कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वालों के लिए मानदेय की मांग

Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for honorarium for those taking skill development training
चुनार। भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा विश्वकर्मा योजना लागू किए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया। बैठक में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वालों के लिए मानदेय की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या ने बताया कि कोविड-19 के कारण श्रमिकों के रोजगार की हानि व इसके पुनर्स्थापना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ग्रुप आफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया था। इसके समक्ष भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने सभी संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के उन मजदूरों जिनका कोविड के दौरान रोजगार समाप्त हो गया था, उन्हें पुनः रोजगार प्रदान करने, कौशल विकास का प्रशिक्षण देने, आत्मनिर्भर भारत के सफल क्रियान्वयन के लिए सुझाव प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना की घोषणा की। राष्ट्रीय महामंत्री रवीन्द्र हिमते ने कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वालों के लिए स्टाइपेंड के भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने ई-श्रम पोर्टल में चिह्नित कैटेगरी के अन्य श्रमिकों को द्वितीय चरण में विश्वकर्मा योजना में शामिल करने की मांग भी की, ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने इसके पंजीकरण की प्रक्रिया में ट्रेड यूनियन को शामिल किए जाने की मांग की। उन्होंने इस योजना के तहत श्रमिकों को ब्याज रहित ऋण भी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की मांग की।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, संभाग प्रमुख राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। समापन अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed