फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for compensation for damaged crops

Mirzapur News: क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for damaged crops
चुनार। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नुपूर सिंह को दिया। इसमें ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान के बदले क्षतिपूर्ति दिलाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उनका कहना था कि बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों की क्षति का आंकलन कराकर अविलंब क्षतिपूर्ति दिलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। यूनियन के लोगों का कहना था कि ज्ञापन में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सभी थानों में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, केंद्रों पर पारदर्शिता से गेहूं खरीद कराने, शार्ट सर्किट से लगी आग से किसानों की फसलें जलकर राख होने पर मुआवजा दिलाने, अहरौरा में लगे अस्थायी टोल प्लाजा को तत्काल हटवाने की मांग की गई है। इसके अलावा अहरौरा में ब्लाॅक मुख्यालय बनाने आदि की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, महासचिव वीरेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, रामसूरत सिंह, राजेश कुमार सिंह, राम शृंगार सिंह, रामचन्द्र, धर्मेन्द्र सिंह, अवधेश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed