फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Delivery happened as soon as she got off the bus, newborn died due to falling

Mirzapur News: बस से उतरते ही हुआ प्रसव, गिरने से नवजात की मौत

Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delivery happened as soon as she got off the bus, newborn died due to falling
राजगढ़। जोगिनी निवासी गर्भवती महिला ने बुधवार को शाम को सात बजे राजगढ़ बाजार में बस से उतरते ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान गिरने से नवजात को सिर में चोट लग गई। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जोगनी निवासी आरती (26) को प्रसव के लिए बीएचयू रेफर किया गया था। जहां परीक्षण कर उसे कहा गया कि बच्चा अभी कुछ दिन बाद होगा। इसके बाद आरती अपने परिजनों के साथ घर लौट रही थीं। इस बीच बस में उन्हें पेट में दर्द होने लगा। इस पर वे राजगढ़ उतरकर अस्पताल में दिखाने के लिए जाने वाली थीं। इस बीच बस राजगढ़ पहुंची। वहां बस से उतरते ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान बच्चा गिरकर बस के नीचे चला गया। दूसरी महिला बस से उतर कर बच्चे को खींचकर गोद में लेकर एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले गई। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। बच्चे के निधन से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुंदरम मौर्य ने बताया कि प्रसव के दौरान ऊपर से गिरने से सिर में चोट लगने की वजह से बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed