फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Delay in sight, no death from Kovid is acceptable

दर्शन में देरी हो जाए बर्दाश्त, कोविड से कोई मौत हो स्वीकार्य नहीं: मंडलायुक्त

Tue, 06 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Delay in sight, no death from Kovid is acceptable
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के बीच विंध्याचल में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मंदिर के पट खुले रहेंगे। लेकिन बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के दर्शन की छूट नहीं होगी। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था कराई जाएगी। नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र सहित जिले के आला अधिकारी विंध्याचल पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही मेला की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कमिश्नर ने प्रशासनिक भवन में अधिकारियों की हुई बैठक में कहा कि नवरात्र मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है। दर्शन में देरी भले हो जाए, लेकिन कोविड से कोई मौत हो यह स्वीकार्य नहीं। मेला तैयारी को लेकर कमिश्नर ने विभागवार समीक्षा कर दर्शनार्थियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने 11 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कोविड संकट व दूसरी लहर से देश संघर्ष कर रहा है। जन मानस व जानमाल की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने मेला क्षेत्र की साफ-सफाई पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश जगह देखा जाता है कि लोग घाटों से हटकर बैरिकेडिंग लांघ कर या फिर गंगा उस पार जाकर स्नान करते हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे रोकना होगा। डीएम ने विंध्यधाम की गलियों में ध्वस्तीकरण या फिर इधर-उधर उखड़े लोहे राड व अनावश्यक खड़े बिजली के खंभे आदि को हटाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में नवरात्र मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त व डीएम ने पंडा समाज का सहयोग मांगा। इस दौरान एडीएम यूपी सिंह, सीएमओ पीडी गुप्ता, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, डीपीआरओ अरविंद कुमार, ईओ ओमप्रकाश, अधीशासी अभियंता विद्युत मनोज यादव, श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानू पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्थाधाम आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके काम कराएं, धन की चिंता मत करें। यह बातें मंगलवार को चैत्र नवरात्र मेला से पूर्व आयुक्त विंध्याचल मंडल ने मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित देने के दौरान कहीं। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मंदिर परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं को तकलीफ न हो मेला शुरु होने से पहले मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग, छावनी व जमीन पर मैट आदि बिछाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed