फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   defense minister rajnath singh expressed grief over death of former congress district president of mirzapur

मिर्जापुरः कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया शोक

Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
defense minister rajnath singh expressed grief over death of former congress district president of mirzapur
मिर्जापुर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे के निधन पर बुधवार को दूसरे दिन भी जगह-जगह शोक सभा का आयोजन किया गया। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। रक्षामंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष के छोटे भाई केदारनाथ दुबे से फोन पर बात कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो ने पैरियाटोला स्थित चौबेटोला वार्ड अध्यक्ष विवेक सिंह के आवास पर माता प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान राजन पाठक, अब्दुल वाहिद, नसीम खान, राजेंद्र विश्वकर्मा, आलम अंसारी, आकाश सोनकर, मुसील आलम, राजन निषाद, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन के कार्यकर्ताओ ने कैलाश फ्यूल सेंटर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर भोलानाथ यादव, हरिशंकर सरोज, विवेक कुमार पांडेय, रामश्रृंगार दुबे, रितेश मिश्र, अर्पित मिश्रा, धर्मराज बिंद व रामनाथ दुबे आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से मीरजापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालो मे दीपचंद जैन, भोला चौरसिया, संतोष ओमर, कृष्णा जायसवाल, प्रदीप जैन, विक्रम जैन, भगवानदास केशरवानी, अशोक बरनवाल, राजू चौरसिया आदि उपस्थित रहे। महुवरिया के न्यू कालोनी स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण जी उपाध्याय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर पंडित ताड़कनाथ शर्मा, सुनील कुमार पांडेय, आरसी पांडेय, अरुणचंद पांडेय, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे। अहरौरा, नगर के तकिया में स्थित स्व. श्रीनाथ गुप्त के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर आनंद गुप्ता, सिराजुद्दीन, डा. अशोक शर्मा, इंद्रदेव, इरशाद आलम, शुभांशु अग्रहरि, राजेश साहनी, सहित अन्य मौजूद रहे। उधर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के (उपजा) के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

साहित्यानुुरागी थे पूर्व जिलाध्यक्ष
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे के निधन पर अधिकांश लोग मर्माहत हैं। इसका कारण उनका लोगों से मित्रवत व्यवहार होना था। वह किसी को पराया नहीं समझते थे। जिले के साहित्यकारों ने भी बैठक कर उनको श्रद्धांजलि दी है। बल्ली का अड्डा मोहल्ले में बुधवार को साहित्यकारों ने बैठक कर कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष साहित्यानुरागी थे। साहित्यिक सभाओं में अथवा इस प्रकार के कार्यक्रम में वह पूरी जिम्मेदारी से शामिल होते और अंत तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते। बैठक में बृजदेव पांडेय, गणेश गंभीर, पूर्व नपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, आशुतोष दुबे, शुभम श्रीवास्तव ओम आदि उपस्थित थे। लालगंज, समाज के विभिन्न वर्ग और दलों के नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। कृष्णकांत दुबे ,हुबलाल दुबे ,जीवन लाल दुबे, शिवशंकर पांडेय, सीताराम पाल,चंद्रमणि दुबे,प्रदीप दुबे,मोहन दुबे ,सुरेश दुबे ,अमीन शेख, चंद्रशेखर दुबे, रामकृपाल मौर्य,आजाद खान,चक्रधर तिवारी,रामदेव कोल,संतोष मिश्रा,संतोष दुबे, राकेश पाण्डेय, अमरनाथ पांडे,सुरेश पांडे, कृपाशंकर मिश्रा, दयाशंकर पटेल,दशरथ तिवारी, इंद्रमणि पांडेय बरडिहा,रामाचार्य शुक्ल,वैदेही प्रसाद त्रिपाठी,चंद्रभूषण त्रिपाठी आदि थे। लालगंज विकास खंड के प्रमुख नरेंद्र गिरि, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, सपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम नारायण यादव और सचिव अशोक मिश्रा, लालमणि पांडेय, कात्यायनी कर्षण, जय सिंह उर्फ अशोक सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed