{"_id":"65888b0d18ff8366e10f2489","slug":"decorate-five-temples-on-the-day-of-ram-lalas-death-anniversary-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-10232-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पांच मंदिरों को सजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पांच मंदिरों को सजाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूरे विश्व से केवल आठ से नौ हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। इस दिन हम सभी को पांच मंदिर को अयोध्या की तरह सजाना है। छोटे बडे़ सभी मंदिरो में स्थापित देवी देवताओं के विग्रह के अनुसार अनुष्ठान करना है। यह कहना है आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश का।यह जानकारी उन्होंने नटवा स्थित शेमफोर्ड स्कूल सभागार में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान के तहत गोष्ठी में दी।
प्रांत प्रचारक रमेश ने कहाकि 22 जनवरी को 12:20 बजे होने जा रही रामलला का प्राण प्रतिष्ठा पूरी दुनिया के अंदर भारत माता की प्राण प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा हम सभी भाग्यशाली हैं कि इस भव्य मंदिर को देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा राम मंदिर का निर्माण संघ परिवार के 98 वर्षों के संघर्षों का प्रतिफल है। 1526 से लेकर अब तक राम मंदिर के लिए कई बार संघर्ष हुए और लाखों हिंदुओं ने अपना बलिदान दिया है। इस दौरान विभाग प्रचारक प्रतोष, बालेंदुमणि त्रिपाठी, विवेक बरनवाल, धीरज आदि मौजूद रहे।