फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Declined and left the car in the river , there was chaos .

कार गंगा में गिरते-गिरते बची, अफरातफरी मची

Tue, 29 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Declined and left the car in the river , there was chaos .
सोमवार को भटौली घाट पीपा पुल पर जाम में फंसे वाहनों में डीएम राजेश कुमार सिंह की अंबेसडर भी शामिल रही - फोटो : mirzapur
भटौली-बरैनी पीपापुल पर खुला छोड़ कर रखा गया लोहे का चादर सोमवार की सुबह साढे़ दस बजे एक इंडिको कार में फंसने से वाहन गंगा में गिरने से बच गया । किसी तरह पुल पर फंसे वाहन को बाहर निकालने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुल पर वाहन रुकने के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन


इसी बीच बनारस से मिर्जापुर आ रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह घंटों जाम में फंसे रहे। 


बनारस से एक  इंडिको कार मिर्जापुर आ रही थी। इसी दौरान भटौली पीपा पुल पर उखड़ कर बिखरे लोहे का एक चादर  कार में फंस गया। इससे कार गंगा में गिरते गिरते बच गई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुए इस घटना से पुल पर जाम लग गया। पीछे पीछे बनारस से मिर्जापुर आ रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की गाड़ी पर पुल पर जाम लगने कारण फंस गई। इससे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। आनन  फानन में कर्मचारी गाड़ी को पास कराने पहुंचे लेकिन इंडिको में चादर फंसने के कारण गाड़ी आगे पीछे नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सीवी पटेल, अमरेश केशरी, सुमित यादव आदि ने रुक कर गाड़ी के नीचे से चादर निकलवाया तब जाकर किसी तरह से जाम खुल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed