फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   December on Delhi route, waiting till January on Mumbai route

दिल्ली रूट पर दिसंबर, मुंबई रूट पर जनवरी तक वेटिंग

Fri, 11 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
December on Delhi route, waiting till January on Mumbai route
मिर्जापुर। दिल्ली, मुंबई, सूरत रूट पर आने वाले वाले जिले के लोगों को जनवरी के बाद ही कंफर्म टिकट मिल सकेगा। दिल्ली रूट पर दिसंबर तक टिकटों की बुकिंग हो गई है। वहीं मुंबई और सूरत रूट पर जनवरी तक ट्रेनें फुल हैं। दिल्ली रूट पर 40 से 50 तो मुंबई रूट पर 100 से 150 वेटिंग चल रही है। होली के आस-पास भी दिल्ली रूट की ट्रेनों के सारे टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद जुलाई से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब परिचालन पटरी पर लौट रहा है। मिर्जापुर स्टेशन पर 24 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। दिल्ली-मुंबई और सूरत रूट पर जाने के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिली। टिकट पर्यवेक्षक विपिन प्रजापति ने बताया कि दिल्ली रूट पर जाने वाली ट्रेन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रहृमपुत्र, संपूर्ण क्रांति, कालका, महानंदा एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक टिकट नहीं है। इन ट्रेनों में 50 से 60 वेटिंग चल रही है। यह हाल अप और डाउन दोनों रूट का है। मुंबई रूट की महानगरी, मुंबई मेल, मुंबई जनता, गुहावटी-कुर्ला, लोकमान्य तिलक आदि ट्रेनों में 16 जनवरी के बाद का ही टिकट ही मिलेगा। 16 जनवरी तक के टिकट बुक हो गए हैं। इस रूट पर अप-डाउन में 100 से लेकर 150 वेटिंग चल रही है। मुंबई रूट जैसा हाल सूरत रूट की ट्रेन ताप्ती गंगा और अंत्योदय एक्सप्रेस का है। होली का पर्व 28 व 29 मार्च को है। होली के पहले 26 और 27 मार्च को दिल्ली रूट की ट्रेन में सारे टिकट बुक हो गए हैं। होली के बाद 30 और 31 मार्च को भी दिल्ली रूट पर ट्रेनों के टिकट बुक हैं।
विज्ञापन

महानंदा समेत चार ट्रेनों का समय बदला
मिर्जापुर। रेलवे बोर्ड ने मिर्जापुर रुकने वाली चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। महानंदा एक्सप्रेस 05483 सुबह 7. 58 पर स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट का ठहराव होगा। 8.03 पर प्रस्थान करेगी। डाउन में 05484 शाम 7.46 पर पहुंचेगी। 7.51 पर प्रस्थान करेगी। यह समय 10 दिसंबर से लागू होगा। 05646 गुहावटी कुर्ला एक्स. शाम 6.50 पर आएगी, 6.55 पर प्रस्थान करेगी। 05645 कुर्ला गुहावटी एक्स. सुबह 6.05 पर पहुंचकर 6.10 पर प्रस्थान करेगी। यह समय 13 दिसंबर से लागू होगा। 05955 ब्रह्मपुत्र मेल शाम 5.45 पर पहुंचेगी। यह समय 21 दिसंबर से लागू होगा। 05956 ब्रह्मपुत्र मेल सुबह नौ बजे पहुंचेगी। यह समय 18 दिसंबर से लागू होगी। ब्रह्मपुत्र मेल डिब्रुगढ़ की जगह कामाख्या से चलेगी। 02520 कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस शाम 6.13 मिनट पर पहुंचेगी। यह समय 11 दिसंबर से लागू होगा। 02519 एलटीटी-कामाख्या 5.23 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर पहंचेगी। यह समय 14 दिसंबर से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed