फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Debris left after demolishing the building, difficulty in commuting

Mirzapur News: भवन तोड़कर छोड़ा मलबा, आने-जाने में परेशानी

Fri, 06 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Debris left after demolishing the building, difficulty in commuting
विंध्याचल। रेलवे स्टेशन-वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण में लापरवाही लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। भवनों को तोड़ने के बाद 20 दिनों से मलबा सड़कों पर पड़ा हुआ है। इससे नगर के लोगों के साथ श्रद्धालु को मां विंध्यवासिनी मंदिर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन से मंदिर तक सड़क 40 फीट चौड़ी की जा रही है। इसके लिए सड़के कि दोनों किनारों पर 20 दिन पहले भवनों को तोड़ा गया था। उसके बाद मलबा नहीं हटाया गया। सड़क पर मलबा बिखरा होने के कारण लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कई बार लोग अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक मलबा नहीं हटाया गया। वहीं, पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी भी सारी स्थिति देखते हुए चुप्पी साधे हुए हैं। एसडीएम शक्ति सिंह ने बताया कि भवन और दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद तत्काल मलबा हटाना चाहिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसका निर्देश भी दिया गया था। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed