फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of watchman who set fire near police post

Mirzapur News: पुलिस चौकी के पास आग लगाने वाले चौकीदार की मौत

Mon, 04 Sep 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Death of watchman who set fire near police post

विज्ञापन
जिगना । विंध्याचल थानाक्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के पास शनिवार की दोपहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले चौकीदार की देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी सुरेश गौतम उर्फ संतोष (42) गैपुरा चौकी का चौकीदार था। एक युवक ने आरोप लगाया था कि चौकीदार उसकी मां को परेशान करता है। घर पर आकर जहर खाकर मरने और परिवार वालों को फंसाने की धमकी देता है। युवक की तहरीर पर गैपुरा चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने पर सुबह 11 बजे बुलाया था। चौकी प्रभारी ने चौकीदार को समझा कर मामला शांत करा दिया था। महिला ने बताया कि उसका फोटो और आधार कार्ड चौकीदार के पास है।
विज्ञापन




चौकी प्रभारी के कहने पर चौकेदारी सुरेश आधार कार्ड लेने गया। आधार कार्ड लेकर आते ही गैपुरा पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर में शनिवार की देर रात चौकीदार की मौत हो गई थी। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। उसने अपनी पत्नी सविता देवी का आपरेशन प्रयागराज के रामनगर में तीन दिन पूर्व कराया था। पत्नी अस्पताल में है। घर पर पुत्र हिमांशु, नन्हकू व पुत्री मेहा व सुहानी हैं। बड़ी पुत्री नेहा की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान चौकीदार की मौत वाराणसी में हुई है। पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने लगाया आरोप
जिगना। चौकीदार के भाई पूर्व प्रधानपति नंदलाल ने आरोप लगाया कि वाराणसी में जब उसके भाई को कुछ होश आया तो उससे आग लगाने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि महिला व एक अन्य को खेत बेच कर पैसा दिया था। वही पैसा मांग रहा था। इसकी वजह से लोग परेशान कर रहे थे और आत्महत्या के लिए विवश कर दिया था।
रात में उपचार के दौरान चौकीदार की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मिलने पर आरोप की जांच की जाएगी।
- परमानंद कुशवाहा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed