फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of sleeping person under suspicious circumstances

Mirzapur News: सो रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Death of sleeping person under suspicious circumstances
अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नरायनपुर के ग्राम सभा पुरैनी में एक दिन पहले गुजरात से लौटे व्यक्ति की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मनीष सिंह (40) गुजरात में अपने भाई विशाल विजय सिंह के साथ काम करते था। बीते 16 मार्च 2024 को गुजरात से वापस घर पर आया था। सोमवार की सुबह घर के बरामदे में मनीष का शव पड़ा हुआ था। नाक से खून का रिसाव हो रहा था। पत्नी ज्योत्सना सिंह उर्फ मोनी ने बताया कि रविवार की रात को वह जब घर लौटे तो शरीर में चोट लगी हुई थी। उसी अवस्था में आकर सो गए। सुबह जगाने गई तो मृत अवस्था में थे। मनीष को एक 10 वर्ष की पुत्री व सात वर्ष का पुत्र है। मृतक के भाई विशाल विजय सिंह की तहरीर पर मौके पर प्रभारी अदलहाट रविंद्र भूषण मौर्या और चौकी प्रभारी नरायनपुर जयदीप सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed