फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death of prasatha after delivery

प्रसव के बाद प्रसता की मौत

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
death of prasatha after delivery
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में रविवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गहरा कला गांव निवासी धनंजय अपनी पत्नी पूर्णिमा (30) को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेटरनिटी विंग में रेफर कर दिया गया। जहां उसे भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सुबह 11 बजे ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। लेकिन इसके बाद दोपहर में महिला की हालत बिड़ने लगी। डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। वहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर महिला अस्पताल आए। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed