फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of mother-child, allegation of negligence

जच्चा -बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of mother-child, allegation of negligence
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में बुधवार की दोपहर के समय पेट में बच्चे की मौत के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रोडवेज निवासी रेखा देवी (26) पत्नी मौसम बिंद को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर सीएचसी विंध्याचल गए। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड हुआ। तब तक वह ठीक थी। फिर बताया गया कि पेट में उसके बच्चे की मौत हो गई है। उसे जिला महिला अस्पताल के परिसर में स्थित 100 बेड के मैटर्निटी विंग में रेफर किया गया। परिजन वहां लेकर गए तो डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन परेशान रहे। हर जबह से रेफर किए जाने पर परेशान परिजन से निजी अस्पताल में ले गए पर उसकी मौत हो गई। मौसम बिंद ने आरोप लगाया कि जिला महिला अस्पताल में रेखा ठीक थी। वहां से रेफर किए जाने पर मैटर्निटी विंग में डाक्टर ने आपरेशन करने से मना कर रेफर कर दिया। लापरवाही के चलते ही रेखा की मौत हुई है। वहीं, जिला महिला अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि पेट में बच्चे की मौत होने के कारण आपरेशन के लिए उसे मैटर्निटी विंग में रेफर कर दिया गया है। मैटर्निटी विंग की डॉ. शैला ने बताया कि आपरेशन के लिए वेंटीलेटर की जरूरत थी। वेंटीलेटर की सुविधा नहीं थी, इसलिए उसे बीएचयू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed