फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a soldier while sleeping in the barrack, fear of snakebite

बैरक में सोते समय सिपाही की मौत, सर्पदंश की आशंका

Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a soldier while sleeping in the barrack, fear of snakebite
मड़िहान। थाने पर तैनात सिपाही की सोमवार की रात बैरक में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों के मौत हो गई। सुबह लोगों ने उठाने की कोशिश की तो अचेतावस्था में मिला। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पैर में सर्पदंश के निशान और शरीर नीला पड़ने से सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर निवासी 45 वर्षीय रमाशंकर यादव पुत्र समरजीत यादव की मड़िहान थाने पर 10 दिन पूर्व ही तैनाती हुई थी। इससे पहले वो लालगंज और कछवां थाने में तैनात थे। 2015 में जिले में नियुक्ति हुई थ। सोमवार की रात भोजन करने के बाद बैरक में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह छह बजे अचेत अवस्था में मिलने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया। जहां डा. कौशल कुमार ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि प्रथम दृष्टया जांच करने पर दाहिने पैर में कुछ काटने के निशान थे। शरीर नीला पड़ने के कारण जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। मृतक सिपाही को तीन पुत्र शुभम, अमन और अंकूर है। तीनों पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। असमय मौत से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि रात में खाना खाकर सोने चले गए। सुबह न उठने पर अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed