फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a prisoner on charges of theft in the District Jail

Mirzapur News: जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद बंदी की मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner on charges of theft in the District Jail
मिर्जापुर। जिला कारागार में चोरी और जानलेवा हमला करने के आरोप में जनवरी माह में बंद हुए बीमार बंदी की बुधवार को सुबह जेल के अस्पताल में तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत होने पर जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पनियाबाद खेड़ा निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार बीते 27 जनवरी से जिला कारागार में बंद था। वर्ष 2020 में पुलिस ने चोरी और जानलेवा हमला करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि विजय कुमार चोरी और जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद था। वह एक सप्ताह से बीमार था। उसे भूख नहीं लग रही थी। शारीरिक कमजोरी थी। उन्होंने बताया कि बंदी का जिला कारागार के अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह सभी लोग योगाभ्यास की तैयारी कर रहे थे। तभी सुबह करीब छह बजे वार्डन ने बताया कि विजय को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सांस रुक-रुक कर ले रहा है। इसके बाद उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। उसके भाई और पुत्र देर रात तक आएंगे। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि जेल में बंद बंदी की मौत हो गई है। बंदी कानपुर का रहने वाला था। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed