फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death in land dispute in mirzapur

जमीन विवादः महिला के बाद पुत्र की भी मौत, दो घंटे शव रखकर जताया आक्रोश

Tue, 07 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
death in land dispute in mirzapur
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में एक सप्ताह पहले जमीन कब्जे के विरोध में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की मौत के बाद सोमवार की रात पुत्र की भी मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया। शव के पहुंचने पर परिवार मेें कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे रखकर आक्रोश जताया। परिजनों ने नामजद के साथ अज्ञात आरोपित और जमीन पर कब्जा आदि की मांग पूरा न किए जाने पर आक्रोश जताया। दो घंटे बाद परिजन शव लेकर घर गए लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

ईश्वरपट्टी गांव निवासी छोटेलाल भारती ने 28 वर्ष पहले मिश्रपुरा निवासी अछैवर सिंह से कछवां-चुनार मार्ग पर एक बिस्वा जमीन का बैनाम कराया था। 29 जून को जमीन पर जय कृष्ण पक्ष के लोग पहुंच कर नींव की खोदाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छोटेलाल की पत्नी मीना देवी और उसका पुत्र अंकित (15) भी झुलस गया। झुलसी महिला की अगले दिन मौत हो गई थी। सोमवार रात अंकित की भी मौत के बाद मंगलवार की शाम उसका शव गांव पहुंचा। परिजन विवादित जमीन के पास शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। मौत की खबर पर एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर और सीओ चुनार सुशील कुमार यादव चुनार कोतवाली की फोर्स के साथ सुबह से डटे थे। शाम को शव आने पर परिजनों से बात की। परिजन अज्ञात की गिरफ्तारी और जमीन की मांग को लेकर अड़े थे। एकलव्य सेना के दीपक ने प्रशासन पर अश्वासन पूरा न करने का आरोप लगाया। शाम को परिजन शव लेकर घर चले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों पर भी परिजन में गुस्सा
सीखड़। पत्नी और पुत्र को खोने के बाद छोटेलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम से यही गुहार लगाते रहे कि नमक-रोटी खा कर किसी तरह से जमीन खरीदी थी। उस पर कब्जा न हो सके और पत्नी व बच्चे को खो दिए। अधिकारी आश्वासन पूरा नहीं कर पाए। जन प्रतिनिधि भी हाल जानने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed