फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death anniversary of former MP Babu Shivdayal observed.

Mirzapur News: पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल की पुण्यतिथि मनाई

Sat, 19 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of former MP Babu Shivdayal observed.
स्व. शिवदयाल सिंह चौरसिया की 31वीं पुण्यतिथि मनाते सपा नेता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पिछड़े वर्गों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की 31वीं पुण्यतिथि मनाई।
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी में बोलते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि लखनऊ में 13 मार्च 1903 को पराग राम चौरसिया के घर जन्मे शिवदयाल सिंह चौरसिया का बचपन गुलामी और सामाजिक परतंत्रता के दौर में बीता। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, जातीय और अमानवीय छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष किया। वंचित, शोषित और दलित वर्ग के लिए शिक्षा व जागरूकता के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे।
विज्ञापन

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति केके बिड़ला को चुनाव हराकर राज्यसभा पहुंचने वाले स्व. शिवदयाल ने गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता दिलाने को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बना लिया था। उनके प्रयासों से अदालतों में निशुल्क कानूनी सहायता का प्रचलन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय से बैरिस्टर की पढ़ाई करने वाले स्व. शिवदयाल चौरसिया ने संसद में कानून पारित करवाकर गरीबों को निशुल्क विधिक परामर्श का प्रावधान शामिल करवाया।

उन्होंने निशुल्क और त्वरित न्याय दिलाने की संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसी परिप्रेक्ष्य में गरीबों के हितार्थ लोक अदालतों का परिचालन प्रारंभ हुआ। संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, संजय यादव, सलीम बादशाह, रवि सोनकर, अभय यादव, अयान आलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed