फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   deadly attack on a businessman after entering his shop

Mirzapur News : दुकान में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला, जनता ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 13 Feb 2025 08:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 08:11 PM IST
सार

दुकान में सबकुछ ठीक ठाक था। सभी बैठकर बात कर रहे थे कि अचानक कुछ लोग घुसते हैं और मारपीट करने लगते हैं। हमलावर फावड़ा चलाते हैं और कुछ लोगों को घायल कर देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है और दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
deadly attack on a businessman after entering his shop
दुकान में घुसकर मारपीट करते दबंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौक के पास बृहस्पतिवार की शाम को तमंचा, धारदार हथियार व हाकी से लैस होकर हार्डवेयर की दुकान में घुसकर चार युवकों ने व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। फावड़े के हमले में दुकानदार सुनील कुमार जायसवाल पर घायल हो गए। दुकान पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन




पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है और पूरे मामले पर तफ्तीश कर रही है। इसके साथ घटना का सीसीटीवी सामने आ गया है जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed