{"_id":"68487e7157af1282a9074916","slug":"dead-body-of-youth-who-drowned-in-ganga-found-after-21-hours-mirzapur-news-c-192-1-mrz1017-135010-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा में डूबे युवक का शव 21 घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा में डूबे युवक का शव 21 घंटे बाद मिला
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के बहरामगंज स्थित कोल्हुआ घाट पर गंगा में डूबे दूसरे युवक का शव 21 घंटे बाद मंगलवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एनडीआरएफ और गोताखोरों ने बरामद किया। एक युवक का शव सोमवार की रात को ही मिल गया था।
वाराणसी के लल्लापुरा इलाके के चार युवक शनि (28), शहबाज (19), साजिद (19) और छोटू (20) सोमवार को चुनार दरगाह घूमने आए थे। शाम को चारो युवक चुनार के दो अन्य साथियों के साथ कोल्हुआ घाट पहुंचे थे। सभी नाव से गंगा के बीच में रेत के टीले पर चले गए। इसके बाद वहां गंगा में नहाने लगे थे।
इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों युवक डूबने लगे थे। चुनार के साथियों ने साजिद और छोटू को किसी तरह बचा लिया था लेकिन शनि और शहबाज डूब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कराई। रात करीब 10 बजे 20 मीटर दूर शहबाज के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया था। मंगलवार को गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम दूसरे युवक की तलाश में लगी रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शनि (28) का शव किला घाट के सामने मिला। कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा में डूबे दूसरे युवक का शव किला घाट के सामने मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।