फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of youth returning from Gujarat found, accused of murder

Mirzapur News: गुजरात से लौट रहे युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth returning from Gujarat found, accused of murder
पड़री/मिर्जापुर। करीब 13 महीने के बाद गुजरात से लौट रहे युवक का शव बृहस्पतिवार पड़री थाना क्षेत्र के बौडरी गांव के पास हाईवे पर मिला। देर शाम शव की शिनाख्त होने पर परिजनों ने लूट और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव निवासी दिनेश पासवान (30) गुजरात में किसी कंपनी में काम करता था। 13 महीना काम करने के बाद तीन दिन पहले वह गुजरात से घर के लिए चला था। बुधवार की रात 12 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर उतारने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव पड़री थाना क्षेत्र के बौडरी गांव के पास मिला। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की बात कहकर शव की शिनाख्त कराने में जुटी थी। देर शाम को फोटो के जरिए पर परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। मृतक के बड़े पिता केशव ने बताया कि उनका भतीजा 13 माह बाद कमाई कर लौट रहा था। बुधवार की रात 10 बजे फोन पर बात हुई थी तो वह सतना पहुंचा था। 12 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया है। शरीर पर चोट के निशान देखकर लगता है कि उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है। वहीं, पड़री थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा ने बताया कि हाईवे पर मिले शव की शिनाख्त हो हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed