फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of youth found in Bansagar canal

Mirzapur News: बाणसागर नहर में बहे युवक का मिला शव

Fri, 09 Jun 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Bansagar canal
हलिया। थाना क्षेत्र के गजरिया गांव स्थित बाणसागर नहर में स्नान करते समय बुधवार की शाम बहे युवक का शव देर रात सिलहटा बाणसागर झाल के पास मिला। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के सोहागी थाना क्षेत्र के करहल रायपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गोकुल प्रसाद बुधवार को अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गजरिया गांव गए थे। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाणसागर नहर में स्नान के लिए अपने मौसी के पुत्र प्रयागराज जनपद के लखनपुर निवासी राजेश पाल (18) के साथ गए थे। दोनों लोग बाणसागर नहर में एक साथ स्नान कर रहे थे। इसी बीच पानी का तेज बहाव होने के कारण गोकुल प्रसाद डूबने लगे। देखते ही देखते वे पानी के तेज बहाव में बह गए। यह देख राजेश ने नहर से बाहर निकल कर गोकुल के बाणसागर नहर में बहने की सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, गोकुल पानी में बहकर लापता हो चुका था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई बाली मौर्य ने बाणसागर नहर में पानी बंद कराकर लापता युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कराई। देर रात पानी कम होने पर खोजबीन के दौरान युवक का शव सिलहटा बाणसागर झाल के पास मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि युवक की नहर में डूबकर मौत हुई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed