फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of young man found under railway bridge, fear of murder

रेलवे ब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found under railway bridge, fear of murder
देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शनिवार की शाम का एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। इस बीच रविवार की शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रहा है कि हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम को देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद देहात कोतवाल विपिन सिंह और सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात 22 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। आस-पास के गांवों के लोगों को भी बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर पीले रंग की चेकदार शर्ट व काले रंग की जींस है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने हत्या करने के बाद रेलवे ब्रिज से उसका शव नीचे फेंक दिया है। देहात कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से गिरने के कारण प्रतीत हो रहा है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं हो पाने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed