{"_id":"655664875c01ec67080a45b6","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-ruins-accused-of-murder-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8539-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले में एक खंडहर में बुधवार को शाम को युवक का शव बरामद हुआ। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उसका मोबाइल फोन और पैसा भी उसके पास नहीं था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी श्रीयेश उर्फ सनम (22) प्रयागराज के निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। वे दो माह से वहां काम कर रहे थे। दीपावली पर वे अस्पताल में ही थे। दीपावली बाद वे बुधवार को सुबह घर आने के लिए प्रयागराज से निकले। उनके भाई नितेश ने उन्हें ट्रेन से आने के लिए बताया था। वे प्रयागराज से बस से चले, परंतु वे घर नहीं पहुंचे। श्रीयेश का परिवार लोहंदी खुर्द और तरकापुर दोनों जगह रहता है। श्रीयेश ज्यादातर तरकापुर में रहते थे। बुधवार को शाम को स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। श्रीयेश छह भाइयों में सबसे छोटे थे। तीन बहनें भी हैं। श्रीयेश का भाई नितेश मंडलीय अस्पताल में काम करता है। उसने बताया कि छोटे भाई श्रीयेश को प्रयागराज एक अस्पताल में काम पर लगवाया गया था। दीपावली बाद वह घर लौट रहा था, परंतु घर नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि खंडहर में उसका शव मिला है। वहां पर उसकी हत्या कर दी गई। मुंह से झाग आ रहा था। उसे जहर देकर मारा गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसका मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये भी उसके पास नहीं थे। सीओ सिटी मनोज गुप्ता कहना है कि छानबीन में पता चला है कि नशे के ओवरडोज से मौत हुई है। हत्या का मामला नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उससे मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।