फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of young man found hanging

Mirzapur News: फंदे में लटकता मिला युवक का शव

Mon, 30 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित कटरा गांव के पास सिवान में रविवार को दोपहर बाद एक पेड़ की डाली में लगे फंदे में लटकते हुए युवक का शव दिखा। ग्रामीणों ने फंदे में शव लटकते देख युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के कटका गांव में दोपहर बाद एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे में लटकते हुए मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने युवक को फंदे में लटकते देखा। ग्रामीणों ने युवक की पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

युवक श्याम मूरत सिंह (19) पुत्र छोटेलाल सिंह प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत शिवपुर छड़िगड़ा के निवासी थे। वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अतुल कुमार पटेल ने बताया कि युवक के पिता छोटेलाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed