फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of old man found while searching for drowned youth in Ganga

Mirzapur News: गंगा में डूबे युवक को खोजने के दौरान मिला वृद्ध का शव

Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found while searching for drowned youth in Ganga
कछवां। क्षेत्र के बरैनी घाट पर बीते दिनों महिला को बचाने में डूबे युवक की तलाश के लिए रविवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को बरैनी पुल से चुनार पुल के बीच 15 किमी तक स्टीमर से खोजबीन की। कड़ाके की ठंड में घंटों मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा है। हालांकि खोजबीन के दौरान एक वृद्ध का शव मिला।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के मझवा गांव निवासी 26 वर्षीय इमरान अपने गांव के ही एक महिला स्वाति सिंह को गंगा स्नान कराने सुबह चार बजे बरैनी घाट पर गए थे। गंगा स्नान करते समय महिला स्वाति सिंह का पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए गए ऑटो चालक इमरान भी डूबने लगा। इमरान ने महिला को तो बचा लिया परंतु स्वयं डूब गया। रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरैनी पुल से चुनार पुल तक 15 किमी तक स्टीमर द्वारा नदी में घंटों युवक की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने स्टीमर से 15 किमी तक तलाश की, लेकिन नदी में डूबे युवक का पता नहीं चल सका। उधर, नदी में युवक की खोजबीन के दौरान भटौली पक्का पुल के पास एनडीआरएफ की टीम को एक वृद्ध का शव मिला। जिसकी पहचान शाम को हुई। महिला को बचाने में डूबे युवक की तलाश के लिए रविवार को एनडीआएफ को बुलाया गया था। डूबे युवक इमरान की तलाश करते समय एनडीआरएफ को एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुटी रही। शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कछवां थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। उसके जेब में 100 रुपये और एक समोसा मिला था। शाम को उसकी पहचान विश्वनाथ (65) निवासी छोटा मिर्जापुर के रूप में हुई। विश्वनाथ के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता शनिवार को घर से निकले थे। वापस नहीं लौटे। खोजबीन की जा रही थी। पुलिस द्वारा वायरल फोटो से पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed