फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of missing water worker found in Ganga river for nine days in mirzapur

मिर्जापुर : नौ दिन से लापता जलकल कर्मी का गंगा नदी में मिला शव 

Sun, 25 Apr 2021 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing water worker found in Ganga river for nine days in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर में  पिछले नौ दिनों से लापता जलकल विभाग के कर्मचारी का शव शनिवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा गंगा घाट के किनारे एक शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर एवं चौकी प्रभारी फतहा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास की। शव की पहचान 41 वर्षीय राजकुमार गौड़ पुत्र वचनु  निवासी नौगांव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। जो जलकल विभाग में कर्मचारी थे। 16 अप्रैल से अपने सरकारी आवास से आवश्यक कार्य बता कर घर निकले थे। वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 22 अप्रैल को  शहर कोतवाली में  गुमशुदगी लिखवाया था।  परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed