{"_id":"60851b048ebc3ee1c0015377","slug":"dead-body-of-missing-water-worker-found-in-ganga-river-for-nine-days-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : नौ दिन से लापता जलकल कर्मी का गंगा नदी में मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : नौ दिन से लापता जलकल कर्मी का गंगा नदी में मिला शव
Sun, 25 Apr 2021 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में पिछले नौ दिनों से लापता जलकल विभाग के कर्मचारी का शव शनिवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा गंगा घाट के किनारे एक शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर एवं चौकी प्रभारी फतहा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास की। शव की पहचान 41 वर्षीय राजकुमार गौड़ पुत्र वचनु निवासी नौगांव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। जो जलकल विभाग में कर्मचारी थे। 16 अप्रैल से अपने सरकारी आवास से आवश्यक कार्य बता कर घर निकले थे। वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 22 अप्रैल को शहर कोतवाली में गुमशुदगी लिखवाया था। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।