फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of laborer returning home from work found, accused of murder

Mirzapur News: काम से घर लौट रहे मजदूर का मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer returning home from work found, accused of murder
जिगना। थाना क्षेत्र के गोनौरा (शिवपुर) में शनिवार से लापता मजदूर का शव रविवार को सुबह घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क किनारे करीब आठ फीट नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। एएसपी नक्सल, सीओ लालगंज ने फोरेंसिक और डाग स्क्वाॅड के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की।क्षेत्र के गोनौरा गांव निवासी लालमणि बिंद (40) प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी फाटक के पास स्थित रेलवे के ठेकेदार के वर्कशाप में मजदूरी करते थे। शनिवार को सुबह आठ बजे वे ड्यूटी पर गए थे। शाम छह बजे वहां से साइकिल से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। घर नहीं पहुंचने पर पत्नी व बच्चे परेशान हो गए। परिजनों ने रात दो बजे तक खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह पांच बजे गांव के लोग सिवान की ओर जाने लगे तो देखा कि लालमणि का शव पड़ा है। पास में उनकी साइकिल है। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। लालमणि के सिर, एक हाथ व अन्य स्थानों पर चोट के निशान थे। शव कीचड़ से सना था। लालमणि की पत्नी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव में बन रही टंकी पर काम कर रहे मजदूरों आदि ने पति को मारा पीटा था, लापता करने की धमकी दी गई थी। दवा के लिए पैसा देकर सुलह करा दिया था। पत्नी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि रामू सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जिगना थानाध्यक्ष अरविंद मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ लालगंज दीक्षांत राज डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दो लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह का कहना है कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed