फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man found in a well in a field on the mountain side

Mirzapur News: पहाड़ के किनारे खेत के कुएं में मिला युवक का शव

Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a well in a field on the mountain side
अहरौरा। क्षेत्र के घासीपुर गांव स्थित पहाड़ के किनारे रविदास मंदिर के समीप खेत में मौजूद कुएं से बृहस्पतिवार को दोपहर में दुर्गंध उठने के बाद शव होने की आशंका में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में पड़े शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय कयूम निवासी घासीपुर के रूप में हुई। उसकी बहन तैरुन्निशा ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

ग्रामीण बृहस्पतिवार को सुबह खेत में घास काटने के लिए गए तो वहां मौजूद कुएं के आस-पास काफी दुर्गंध आ रहा था। कुएं में झांककर देखा तो पानी में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का उतराया हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाॅड और फारेंसिक टीम को भी बुला लिया। कुएं का मुंह काफी संकरा था। इसकी वजह से कुएं में झांक रहे ग्रामीणों को पुलिस ने सख्ती से मना कर दिया। फायर ब्रिगेड का काफी देर तक इंतजार करने के बाद काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से युवक के शव को बाहर निकलवाया। शरीर पर जींस था। ऊपर का हिस्सा काफी मटमैला था। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शव लगभग पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। होली के दिन नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय कयूम निवासी घासीपुर के रूप में हुई है। उसकी बहन तैरुन्निशा ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed