फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

Mirzapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 09 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में रविवार को सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। एक दिन पहले वह बरात के लिए घर से निकला था। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रामपति राम ने बताया की शनिवार को गांव से ही एक युवक की बरात दुबार जा रही थी। उनका बेटा जितेंद्र (20) रात करीब लगभग आठ बजे बरात में जाने के लिए घर से निकला था। रविवार को सुबह गांव में ही महुआ के पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रामपति राम बेटे का शव देख अचेत हो गए। पिता ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक अपनी पत्नी से बात करने के शक में मेरे बेटे की हत्या की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि युवक के पिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed